संतकबीरनगर, मई 6 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने टीएमसी का किला ध्वस्त कर पहली बार भगवा लहराया। बंगाल की प्रचंड जीत तथा असम और पुडुचेरी में मिली शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सांथा ब्लाक सभागार में बैठक कर शीर्ष नेतृत्व तथा एक दूसरे बधाई दी ।सांथा ब्लाक सभागार में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भगवा पहनाकर खुशी मनाई। भाजपा नेता भूपेंद्र त्रिपाठी तथा राममिलन दूबे ने कहा कि एक बार पुनः भाजपा की स्वच्छ व ईमानदार नीतियों की जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी की जीत हुई है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- तीन राज्यो में भाजपा गठबन्धन की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर कार्यक्रम में राममिलन दूबे,...