औरैया, मई 4 -- औरैया, संवाददाता। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने पर औरैया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पटाखे फोड़कर जीत का उत्सव मनाया। जिला कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। जैसे ही चुनाव परिणाम स्पष्ट हुए और तीन राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने की पुष्टि हुई, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी जनहितकारी नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और पारदर्शिता की नीतियों की जीत है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.