भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर में जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में विजय जुलुस निकालकर झालमुढ़ी एवं लड्डू खिलाकर ढोल नगाड़ा के साथ खुशी मनाई गई। संतोष ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जन-जन की आकांक्षाओं, संघर्ष और सकारात्मक परिवर्तन की गूंज है। नगर विधायक रोहित पांडे ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के प्रति जनता का अटूट विश्वास है। यह विजय केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि विकासोन्मुख सोच, सुशासन और जनविश्वास की उस निरंतर यात्रा की पुष्टि है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर शहर में विजय उ...