गाजीपुर, मई 5 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी और असम के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत के साथ हुई जीत पर जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। मिश्र बाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है। देश की जनता विकास, सुरक्षा और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में विश्वास के साथ खड़ी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा की नीतियों, महामनिषियों की सोच, कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा केंद्र सरकार के कार्यो का यह परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.