देवघर, मई 4 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। देवीपुर मंडल अध्यक्ष गंगाधर मंडल की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवीपुर बाजार चौक पर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। साथ ही झाल मुड़ी भी बांटी गई। भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल, असम और पुंडुचेरी की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल रणनीति पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर शहर में विजय उत्सव मनाया इस मौके पर सचिन तिवारी, कपीलदेव मंडल, कमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.