गंगापार, मई 5 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जसरा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को खंड विकास कार्यालय जसरा के बाहर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर लड्डू बांटे, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर जयकारे लगाते हुए जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है।महामंत्री आशीष सोनकर ने कहा कि यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, मजबूत संगठनात्मक ढांचे और समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। यह भी पढ़ें- बंगाल-असम की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न वहीं उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.