गिरडीह, मई 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर सोमवार को गिरिडीह में भाजपाईयों ने विजयी जुलूस निकाला। तीन राज्यों में बहुमत के आकड़ों से भाजपा के काफी आगे निकलने के बाद शहर के झंडा मैदान में भाजपाई एकत्रित हुए। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय के नेतृत्व में भाजपाई पार्टी का झंडा लहराते हुए व एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए थिरकते हुए निकले। झंडा मैदान से निकलकर भाजपाई नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते हुए अंबेडकर चौक, टावर चौक, काली बाड़ी चौक, मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंचे। यहां भाजपाईयों ने जीत की खुशी में खूब गुलाल उड़ाए और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान पश्चिम बंगाल में मिली जीत की खुशी सबसे ज्यादा दिखाई पड़ रही थे। भाजपाई सुन चंपा, सुन तारा के साथ खेला होबे के गीत पर थिरक रहे थे। इस दौरान जय श्रीराम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.