लखनऊ, सितम्बर 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत नए स्कूलों का निर्माण यूपी में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत तीन नए राजकीय माध्यमिक स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। वहीं 29 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों की मरम्मत कर उनकी सूरत संवारी जाएगी। करीब 14.76 करोड़ रुपये की धनराशि इसके लिए जारी की गई है।

राजकीय स्कूलों के लिए धनराशि और निर्माण माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिन राजकीय माध्यमिक स्कूलों के निर्माण के लिए धनराशि जारी की गई है, उसमें चित्रकूट का राजकीय बालिका इंटर कालेज है और इसके लिए 4.11 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह विद्यालय अपूर्ण है और अब इसे निर्माण कर पूरा किया जाएगा। चित्रकूट के ही मानिकपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण पर कुल 5.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे और पहली किश्त के रूप में 2.75 करोड़ र...