गिरडीह, अप्रैल 15 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगी। गांडेय विधायक के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो प्रखंड कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है। झामुमो प्रखंड कमेटी के अलावा प्रखंड प्रशासन के द्वारा भी विधायक के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय पहुंचेगी और दासडीह पंचायत के जोराआम गांव स्थित शहीद बसंत पाठक उधान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। पुनः वह धोबिया मोड़ में औषधि पार्क का शुभारंभ करेंगी जिसके बाद फुलजोरी के पहरीडीह में पर्यटन विभाग के द्वारा निर्मित पार्क का शुभारंभ करेंगी। पुनः गांडेय विधायक बड़कीटांड़ पंचायत के बंधाबाद गांव में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगी जिसके बाद वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.