गाजीपुर, जुलाई 1 -- तीन योग प्रशिक्षक को किया सम्मानित गाजीपुर, संवाददाता। शहर के छावनी लाइन स्थित पुलिस लाइन में आयोजित हुए सामूहिक योग कार्यक्रम को सकुशल संपंन कराने पर बुधवार को एसपी डा. ईरज राजा ने सम्मानित किया। एसपी ने योग प्रशिक्षक प्रतीक्षा पांडेय, धीरज राय और विजेता पंडित को सहयोग, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान करने के लिए सम्मानित किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा योग दिवस की थीम '' स्वस्थ आयु के लिए योग '' के आधार पर सभी नागरिकों से अपने जीवन में योग को अपनाने, योग के महत्व एवं लाभों के विषय में विस्तृत बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...