मधुबनी, जुलाई 21 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले के आरके कॉलेज एवं एमएलएस कॉलेज सरिसव पाही परीक्षा केंद्र पर बीएड प्रथम खंड (सत्र 2025-2027) के सैद्धांतिक पत्रों के अंतर्गत मंगलवार को परीक्षा के चौथे दिन कोर्स 4 के अंतर्गत लैंग्वेज एक्रॉस दी करिकुलम विषय की परीक्षा हुई। मंगलवार को बीएड प्रथम खंड की परीक्षा में एलएनएमयू दरभंगा से जिला के सात संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। मंगलवार को आरके कॉलेज एवं एमएलएस कॉलेज सरिसव पाही परीक्षा केंद्र पर वीक्षकों एवं शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों की सघन रूप से जांच की गई।

परीक्षा का निरीक्षण एमएलएस कॉलेज सरिसव पाही परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में ललित नारायण जनता कॉलेज झंझारपुर के प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार एवं आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर डॉ सुभद्रा सिं...