नई दिल्ली, मार्च 5 -- पटियाला हाउस कोर्ट ने एआई इंपैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं दिव्यांश गिरधर, भूदेव शर्मा और कुबेर मीणा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिकाओं पर नोटिस जारी करते हुए मामले की सुनवाई शुक्रवार के लिए तय की है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट चरण सालवान की कोर्ट ने इससे पहले भूदेव शर्मा और दिव्यांश गिरधर की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई थी। अदालत ने कहा था कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और साक्ष्यों की बरामदगी तथा फरार सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरोपियों से पूछताछ जरूरी है। पुलिस ने दोनों के लिए तीन दिन की अतिरिक्त हिरासत मांगी थी, जबकि बचाव पक्ष ने अन्य सह-आरोपियों को मिली जमानत के आधार पर राहत देने की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने यह कहते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.