नई दिल्ली, मार्च 9 -- एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को तीन भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए 11 मार्च का दिन तय किया है। वहीं, मंगलवार को कोर्ट युवा कांग्रेस के सचिव मनीष शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। सोमवार को यह याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित बंसल की कोर्ट में ट्रांसफर की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता की कोर्ट ने दिव्यांश गिरधर, भूदेव शर्मा और कुबेर मीणा की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की। तीनों आरोपी इस मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील और दिल्ली पुलिस ने अपनी-अपनी दलीलें अदालत के समक्ष रखीं। इससे पहले छह मार्च को लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.