रुडकी, जून 29 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में रविवार देर रात तीन युवकों के बीच विवाद और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन तीनों आपस में झगड़ा करते रहे। इस पर पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि विकास, जोगिंदर और नौशाद निवासी ढंडेरा, रुड़की का शांतिभंग में चालान कर दिया है। साथ ही तीनों को दोबारा विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- तीन युवकों में मारपीट, शांतिभंग में चालान यह भी पढ़ें- रुड़की में तीन युवकों में मारपीट, शांतिभंग में चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...