तीन युवकों पर जानलेवा हमला, मुकदमा कायम
बागपत, मई 27 -- चांदीनगर। सरफाबाद गांव के पास कुछ युवकों ने तीन युवकों को हमलाकर गंभीर रूप में घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। सरफाबाद निवासी साबिर ने चांदीनगर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई आरिफ अपने साथियों मोनू व बलवीर के साथ रात नौ बजे फुलैरा के रास्ते से वापस घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही रहने वाले विकास व उसके साथियों ने उन पर चाकू, बेल्ट व अन्य हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप में घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना देते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.