गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ तीन युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट की। मारपीट में युवक के सिर व शरीर में काफी चोट आई। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।विकास कुंज कॉलोनी में रहने वाले रवि इंद्रापुरी कॉलोनी में नौकरी करते है। उनके भाई विजय ने बताया कि गुरुवार रात भाई घर पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे भाई के साथ काम करने वाले युवक दीपक ने फोन कर गोदाम पर बूलाया। भाई उससे मिलने गया तो दीपक व उसके दो साथियों रोहन और हिमांशू ने लाठी डंडे से भाई के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- जानलेवा धमकी पर तीन के खिलाफ केस भाई के सिर व शरीर पर काफी चोट आई। तीनों के मौके से फरार होने के बाद भाई ने हादसे की जानकारी उन्हें दी। वह भाई को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसके सिर में ...