बागपत, फरवरी 27 -- बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बाइक सवार एक युवक ने पहले दंपत्ति की कार में टक्कर मारी। इसके बाद अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रमाला के रहने वाले सौरभ ने बताया कि वह अपनी पत्नी नेहा के साथ कार में सवार होकर अपनी ससुराल सिनौली जा रहा था। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर एक बाइक सवार युवक ने पहले उनकी कार में टक्कर मारी। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौच करने लगा। उसने फोन कर दो अपने साथियों को भी वहां पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी वहां से भाग निकले। सौरभ ने राजीव फौजी,आशीष व विनोद निवासीगण सिनौली को नमाजद किया। बताया कि मारपीट में उसकी सोने की चेन पत्नी का मंगलसूत्र गुम गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच ...