हाथरस, जून 16 -- सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बागपुर निवासी अनीता पत्नी प्रभूदयाल ने गांव के तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह उसके प्लॉट में बारिश के भरे पानी को निकाल रही थी। उसी समय गांव के खुशीराम, ललित एंव निर्मल ने उसे प्लॉट से पानी नहीं निकालने दे रहे थे । उसने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने उसे एवं उसके पति एवं पुत्री की पिटाई की जिससे उनको काफी चोट आई हैं । कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...