तीन युवकों की मौत से मटियार कला में मातम
सीतामढ़ी, जून 14 -- धीरेंद्र झा बथनाहा। सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला गांव के तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या छह निवासी सुरेश भगत के पुत्र शिवम कुमार, हितलाल भगत के पुत्र आलोक कुमार तथा महीलाल शर्मा के पुत्र मंजीत कुमार एक ही मोटरसाइकिल से एनएच-22 स्थित योगिवाना पेट्रोलपंप पर तेल लेने गए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद तीनों युवक गांव लौट रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों अभी पढ़ाई कर रहे थे। बताया जाता है कि एनएच-22 को पार कर गांव की ओर जाने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.