उरई, जून 26 -- कोटरा। संवाददाता सदियों से मशहूर कोटरा के ऐतिहासिक ताजियों के जुलूस पर इस बार मातम की छाया रही। हादसे में मुस्लिम समुदाय के तीन युवकों की मौत की खबर से नगर में शोक फैल गया। इसके चलते समझदार लोगों ने बुद्धिमत्ता दिखाते हुए जुलूस सादगी से निकालने का निर्णय लिया।नगर में जैसे ही अरबाज शाह, शोरेब खान व बरकात शाह उर्फ अनीस की ट्रक से कुचलकर मौत की खबर फैली तो माहौल गमगीन हो गया। मुस्लिम भाइयों ने ढोल-तासे न बजाने का आदेश दिया। नवयुवकों ने भी शालीनता से ताजियों का जुलूस निकाला। कोटरा के गगनचुंबी ताजिये और ढोल-नगाड़ों की बजरौटी देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यह भी पढ़ें- Gaya News मुहर्रम : अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर लेकिन इस बार केवल गगनचुंबी ताजिये ही देखने को मिले। बजरौटी और शोरगुल न होने के ब...