बागेश्वर, मई 3 -- कांडा, संवाददाता। देश के लिए तीन-तीन युद्ध लड़ने वाले सूबेदार मेजर कृपाल सिंह रावत का निधन हो गया है। उनके निधन से कमस्यार घाटी में शोक की लहर है। क्षेत्र के विभिन्न आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रावत के निधन से आंदोलनकारियों में भी गहरा दुख है। कृपाल सिंह रावत का जन्म चकना (कोश्यारी) गांव में स्व. आन सिंह रावत और पार्वती देवी के घर हुआ था। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा देवतोली तथा आगे की शिक्षा बेरीनाग से प्राप्त की। वर्ष 1954 में वह भारतीय सेना में भर्ती हुए। रानीखेत में प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली तैनाती बारामूला (कश्मीर) में हुई। उन्होंने देश की रक्षा के लिए 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में भाग लिया। वर्ष 1962 में ओलांग, 1965 में पंजाब के तरनतारन और 1971 में स्यालकोट (सामा) क्षेत्र में तैनात रहे। इन युद्धों के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.