भदोही, मार्च 24 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतावली पुलिस ने मोबाइल छिनैती करने वाले तीन युवकों को दबोचा। उनके पास से छिनैती की अलग-अलग तीन मोबाइल तथा एक बाइक बरामद किए गए। आरोपित उसे बेचने की फिराक में थे। कोतवाली में राज कुमार गुप्ता निवासी उधवांमाफी ने 14 मार्च को तहरीर दिया था। कहा था कि हरियांव प्राथमिक विद्यालय के पास से उनका मोबाइल मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर छीन लिया गया था। जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक वह फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया था। इसी तरह आफताब निवासी हिम्मतपुर बकुचियां तथा आर्यन पाल निवासी रामरायपुर का भी मोबाइल छीन लिया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशाल गौतम, हैप्पी बिन्द और विशाल गौतम निवासी हरियांव को दबोचा गया। उनके पास से तीन मोब...