आरा, फरवरी 24 -- आरा। दानापुर मंडल के आरपीएफ आरा, जीआरपी आरा और सीआईबी दानापुर की ओर से संयुक्त रूप से चलाए गये ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत तीन मोबाइल चोरों को आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से उत्तर स्थित मालगोदम से गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बक्सर के चौसा का किशुन माली, दूसरा भोजपुर के धनगाई का मुराद खान और तीसरा लखनपुर, कटरा जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला संतोष कुमार मंडल है। इनके पास से चोरी के मोबाइल सहित कई समान बरामद किए गए हैं। जीआरपी के अनुसार किशुन माली और मुराद खान पहले भी कई दफा यात्रियों के सामान और रेल संपत्ति की चोरी में जेल भेजे जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.