तीन मैचों की शृंखला के लिए टी-20 क्रिकेट एकेडमी की टीम घोषित
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कोलकाता के कल्याणी में 27 से 29 अक्तूबर तक होने वाली तीन मैचों की टी-20 क्रिकेट शृंखला के लिए बिहार राज्य टी-20 क्रिकेट एकेडमी की पुरुष और महिला टीम घोषित कर दी गई है। पुरुष टीम की कमान रमेश प्रजापति और महिला टीम की कप्तानी मुस्कान परवीन को सौंपी गई है। एकेडमी के सचिव अवनीश नंदन प्रसाद ने बुधवार को टीम की घोषणा की। दोनों टीमें 26 अक्तूबर को कोलकाता रवाना होंगी। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप 16 अक्तूबर से आयोजित होगा। पुरुष टीमटीम में रमेश प्रजापति (कप्तान), स्वर्ण मोल (उपकप्तान), ऋषभ कुमार वर्मा, सूरज कुमार, यश राज, सुमित कुमार, जिज्ञांशु कुमार, तनमय राज, सिद्धार्थ मिश्रा, जयंत कुमार, आदर्श कुमार, कर्तव्य कुमार, अभिषेक कुमार, अंशु कुमार, ऋषभ राज, ऋषव कुमार, जिगर कुमार और मानस शामिल हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.