तीन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया
मेरठ, जुलाई 3 -- सीबीएसई में दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा ट्रांसलेम स्कूल में गोल्ड मेडल सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विद्यालय चेयरमैन सीमांत जैन ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का गौरव नहीं होता, बल्कि यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का माध्यम बनता है। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने बताया कि वंशिका, स्वस्ति जैन तथा लावन्या तोमर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंचल चौधरी, प्रतिभा पायला, अंकुर आर्य, मोहित चौधरी, रिचा, वंदना गोयल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.