औरैया, मार्च 18 -- अजीतमल, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पढ़ने वाले तीन छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों व ग्रामीणों ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राथमिक विद्यालय खेतूपुर की छात्रा वैष्णवी का नवोदय में चयन हुआ है, जो विद्यालय की लगातार दूसरी बड़ी सफलता है। वहीं प्राथमिक विद्यालय पूर्वा उदोत की छात्रा तान्या गौतम और प्राथमिक विद्यालय हजारीपुर के छात्र ललित कुमार का भी कक्षा छह में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, मंत्री विक्रम दत्त, ओमेन्द्र चौहान, कैलाश बाबू, गोपालजी मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...