उन्नाव, फरवरी 28 -- शुक्लागंज, संवाददाता। स्थानीय न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को डॉक्टरों और स्टाफ के अवकाश पर रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में तैनात तीन चिकित्सकों में से दो के अवकाश पर होने के चलते अकेले पीएचसी प्रभारी को ही पूरी ओपीडी संभालनी पड़ी, जिसके कारण सुबह से दोपहर तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। पीएचसी में तैनात डॉ. रश्मि वर्मा और डॉ. अक्षय कुमार अवकाश पर थे। इनके अलावा स्वास्थ्य कर्मी विपिन पांडेय और लैब टेक्नीशियन अमित कुशवाहा भी छुट्टी पर थे। ऐसे में जब सुबह पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा पहुंचे तो उनके सामने अकेले ही भारी भीड़ को संभालने की चुनौती थी। डॉ. चंद्रा ने तत्परता दिखाते हुए अकेले दम ओपीडी शुरू कर दी, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें काफी लंबा इंतजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.