कौशाम्बी, मार्च 6 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र चायल के अंतर्गत आने वाले लालापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। विद्यालय में 62 छात्रों का नामांकन दर्ज है, लेकिन वास्तविक उपस्थिति बेहद कम है। गुरुवार को स्थिति यह रही कि पूरे विद्यालय में सिर्फ एक छात्र ही पढ़ने पहुंचा, जबकि तैनात तीन शिक्षकों में से केवल प्रधानाध्यापिका ही स्कूल में मौजूद थीं। लालापुर गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही लंबे समय से जारी है। दो शिक्षिकाएं अक्सर विद्यालय से नदारद रहती हैं, जिससे पढ़ाई का माहौल नहीं बन पाता। परिणामस्वरूप अभिभावकों का भरोसा भी स्कूल से उठता जा रहा है और वह बच्चों को नियमित रूप से भेजने में रुचि नहीं ले रहे हैं। विद्यालय में कुल 62 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.