बदायूं, अप्रैल 11 -- थाना परिसर भावनात्मक माहौल का साक्षी बना, जब यहां तैनात तीन मुख्य आरक्षियों के स्थानांतरण पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सहकर्मियों ने फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर उनके योगदान को याद किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य आरक्षी विजय कुंडू का स्थानांतरण मूसाझाग, सुशील कुमार का उसहैत और धर्मवीर सिंह का पुलिस लाइन किया गया है। लंबे समय तक थाने में सेवाएं देने के दौरान तीनों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। विदाई के दौरान साथी पुलिसकर्मियों ने कहा कि तीनों मुख्य आरक्षियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया। उनकी कार्यशैली और व्यवहार की सराहना करते हुए कहा गया कि वे जहां भी रहेंगे, अपनी कार्यकुशलता की छाप छोड़ेंगे। इस दौरान थाना स्टाफ के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। साथियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.