तीन मुक्केबाजों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
बागपत, मार्च 29 -- बागपत। बागपत के ब्रुशली एम्योचर बॉक्सिंग अकादमी में चयनित मुक्केबाजों के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एसपीआरसी महाविद्यालय में हुए जिला स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूपी स्टेट यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। कोच यशवीर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में 47 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में तुषार, 60 से 65 किलोग्राम में वंश चौहान व बालिका वर्ग में 60 से 65 किलोग्राम में अंशिका शर्मा शामिल हैं। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 1 से 6 अप्रैल तक त्यागी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, हापुड़ में आयोजित होगी। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजय सिंह व अजय सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अकादमी पहुंचने पर तीनों मुक्केबाजों का फूल-मालाओं से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.