नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान के लिए मिनी सचिवालय बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। पहले चरण में तीन मिनी सचिवालय बनाने के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। यह मिनी सचिवालय पूर्वी, दक्षिण-पश्चिम और नई दिल्ली में बनेंगे। इन स्थानों के बारे में दिल्ली सरकार को जानकारी दे दी गई है। उनके निर्देश पर जल्द ही यहां कार्यालय बनाने का काम शुरू होगा। अन्य जिलों में भी जल्द मिनी सचिवालय के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश सरकार ने दिए हैं। दिल्ली में बेहतर तालमेल के साथ काम करने के लिए सरकार द्वारा जिलों की संख्या बढ़ाकर 11 से 13 किए जा रहे हैं। इनमें से एक जिला एनडीएमसी क्षेत्र दिल्ली छावनी क्षेत्र को मिलाकर होगा। वहीं, 12 जिले निगम के प्रत्येक जोन के क्षेत्र के बराबर होंगे। मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.