मथुरा, जून 13 -- महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने पिछले तीन माह से नियमित वेतन न मिलने और कम मानदेय के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे हैं और लंबित वेतन का भुगतान, मासिक वेतन वृद्धि तथा समय पर वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार वे वर्ष 2004 से अस्पताल में लगातार सेवा दे रहे हैं, लेकिन आज भी उनका मासिक वेतन केवल 7,000 रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार और प्रशासन जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालकर मामला टाल देते हैं। यह भी पढ़ें- सफाईकर्मियों को 20 जून तक वेतन भुगतान का मिला आश्वासन उनका कहना है कि कई-कई माह तक वेतन नहीं मिलता, जिससे परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।वहीं ठेकेदार नीरज ने बताया...