तीन माह से संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं मिल रहा वेतन
सहारनपुर, मई 20 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद तैनात स्वास्थ्य संविदाकर्मियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया। बुधवार को आक्रोषित स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का निदान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष डा. गय्यूर अली ने बताया कि संविदा कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जिस कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पंन हो रहा है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को अपने परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। कर्मियों ने मांगें रखी कि रुका हुआ वेतन मिलने के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत समान कार्य समान वेतन मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज से नौकरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.