कौशाम्बी, मई 21 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल में गुरुवार को संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण और रोज की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। धरना दे रहे कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि सभी संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन समय से जारी किया जाए। साथ ही 'समान कार्य के लिए समान वेतन' की व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- वेतन भुगतान की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार जरूरत पड़ने पर ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य ...