लखनऊ, मार्च 9 -- नगर निगम जोन-आठ के इंजीनियरिंग विभाग में ठेकेदारी पर कार्यरत करीब दर्जन भर कर्मचारियों को बीते तीन माह से वेतन नहीं मिला। होली जैसे पर्व भी वेतन न मिलने पर कर्मियों में काफी नाराजगी है। सोमवार को नाराज कर्मियों ने जेई को पत्र देकर वेतन जारी करने की मांग की। संविदाकर्मी अनिल कुमार ने बताया कि वह जोन आठ इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत है। नवम्बर माह तक वेतन खाते में आया। दिसंबर माह से वेतन नहीं मिला है। होली जैसे त्यौहार में भी वेतन नहीं दिया गया। हमारे परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। इस दौरान वेतन न मिलने से संतोष, अखिलेश, सुखबीर, सुजीत, सोनू, संगीत, प्रशांत, नरेंद्र, राजाराम ने भी अपना आक्रोश जताया। नगर निगम जोन आठ इंजीनियरिंग विभाग के एक्सईएन शील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वेतन की प्रक्रिया प्रोसेस में है। दो से तीन दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.