तीन माह से वेतन न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मियों में रोष, प्रदर्शन
शाहजहांपुर, जून 3 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का मार्च, अप्रैल और मई माह का वेतन अब तक न मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर पूर्व में कई बार उच्चाधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन और पूर्ण कार्य बहिष्कार भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संघ के जिला मंत्री ने बताया कि कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.