तीन माह से वेतन नहीं मिला तो कर्मी पहुंचे थाने
रांची, मार्च 25 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी के कामता गांव स्थित स्टाइलक्स अपेरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के करीब 150 कर्मी (महिला-पुरुष) वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को थाना पहुंचे। कामगारों ने आवेदन देकर तीन माह से बकाया वेतन दिलाने की गुहार लगाई। कामगारों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने कई महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया है। इस संबंध में 18 मार्च को कंपनी मालिक गौरव कुमार और कामगारों के बीच समझौता हुआ था, जिसमें दो दिनों के भीतर भुगतान करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक वेतन नहीं दिया गया। कामगारों का कहना है कि जब भी वेतन की मांग की जाती है, तो टालमटोल करते हुए 'आज-कल' का आश्वासन दिया जाता है। महिलाकर्मियों ने बताया कि 10 घंटे ड्यूटी करने के बावजूद तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। बुधवार को कंपनी प्रबंधन मशीन बाहर भेजे जाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.