तीन माह से वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में आक्रोश
मधुबनी, अगस्त 21 -- खजौली। जिले में एसएसए से आच्छादित शिक्षकों को जून, जुलाई और अगस्त माह का वेतन अब तक नहीं मिलने से शिक्षकों में आक्रोश है। तीन माह से वेतन लंबित रहने से शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। शिक्षकों का कहना है कि वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच रहे हैं, इसके बावजूद समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने से परिवार खर्च, बच्चों की पढ़ाई, मकान किराया, बैंक की किस्त व वृद्ध माता-पिता के इलाज जैसे खर्चों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। कई शिक्षकों को परिवार का खर्च चलाने के लिए उधार लेना पड़ रहा है। शिक्षकों ने कहा कि वेतन कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकता है। लंबे समय तक वेतन लंबित रहने से आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ उनमें विभाग के प्रति आक्रोश भी बढ़ रहा है। शिक्षक राम परीक्षण यादव ने सरकार और शिक्षा वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.