तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नियोजित शिक्षकों में नाराजगी
भागलपुर, जून 10 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। नगर क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्च, अप्रैल और मई माह का वेतन अब तक भुगतान नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई तथा अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। बीआरसी कर्मी ने बताया कि जिला स्तर से आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण वेतन भुगतान लंबित है। जैसे ही जिला से राशि का आवंटन प्राप्त होगा, नियोजित शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के लंबित एरियर का हो शीघ्र भुगतान अन्यथा बड़ा आंदोलन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.