बोकारो, जून 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ट्रेजरी घोटाले की जांच के नाम पर लंबित वेतन भुगतान को लेकर जिले के माध्यमिक एवं प्लस-2 शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ और झारखंड प्लस-2 शिक्षक संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर वेतन भुगतान की मांग उठाने का निर्णय लिया है। संघ के जिला सचिव डॉ. अवनीश कुमार झा ने बताया कि पिछले लगभग तीन माह से शिक्षकों का वेतन लंबित है। इससे शिक्षकों को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक खर्च, बच्चों की फीस, माता-पिता के इलाज तथा बैंक ऋण की किस्तें जमा करने में भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार संबंधित अधिकारियों से वेतन भुगतान की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। वेतन नहीं मिलने से शिक्षक समुदाय में निराशा औ...