तीन माह से वेतन नहीं, नाराज कर्मियों ने बांधी काली पट्टी
गोंडा, मई 19 -- बेलसर। सीएचसी बेलसर में जहां मरीज सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात करीब 60 कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया और अपना विरोध दर्ज कराया। पीड़ित कर्मचारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 21 मई तक उनके रुके हुए वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे काम पूरी तरह बंद कर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में बीपीएम वंदना सिंह, केके शुक्ल, पंकज, कविता, आरती, निशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन यह भी पढ़ें- 25 मई तक वेतन भुगतान न ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.