बहराइच, मई 22 -- तेजवापर,संवाददाता। जिले के समस्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ने शुक्रवार को हाथों में काली पट्टी बांधकर अपनी लंबित मांगों और पिछले तीन माह से वेतन भुगतान न होने के विरोध में ऑनलाइन कार्यों का सामूहिक बहिष्कार किया। विरोध प्रदर्शन के बावजूद सीएचओ अपने-अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) पर डटे रहे और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन नियमित रूप से करते रहे, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।सीएचओ कर्मचारियों का कहना है कि लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। परिवार के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना कठिन होता जा रहा है। यह भी पढ़ें- काली पट्टी बांधकर सीएचओ का विरोध,तीन माह से वेतन नहीं ओपीडी, मरीजों की जांच, परामर्श और अन्य जरूरी ऑफलाइन सेवाएं सामान्य रूप ...