समस्तीपुर, जनवरी 31 -- विद्यापतिनगर। विभागीय उदासीनता के कारण प्रखंड के शेरपुर पंचायत के वार्ड सात में तीन माह से नल जल का पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके कारण वार्ड के करीब बारह सौ की आबादी को अन्य काम तो दूर पीने के पानी के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। बताया गया है कि वार्ड सात में अधिकांश परिवार दलित, महादलित और कमजोर वर्ग से आते हैं। जिनके लिए नलजल के तहत पीने का पानी के लिए टंकी लगा है और ऑपरेटर भी मोटर चलाने के लिए नियुक्त हैं। लेकिन मीटर चार्ज नहीं रहने से तीन माह से लोगों को पीने के पानी के लिए काफ़ी भागदौड़ करना पड़ता है। गांव के अनिल चौधरी सहित कई ग्रामीणों ने बताया की सूचना पीएचडी एसडीओ और जेई को दिया गया लेकिन उनके कान में जू तक नहीं रेंगता है। मुखिया राम प्रवेश राय ने बताया कि संबंधित अधिकारी को कहने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.