गोरखपुर, जून 23 -- कैंपियरगंज। इलाके के मोहम्मदपुर गांव निवासी संजय यादव ने एसएसपी से तीन माह से लापता पत्नी प्रियंका और छह वर्षीय पुत्री सुकन्या की बरामदगी की मांग की है। उनका कहना है कि 15 अप्रैल को पत्नी बेटी के साथ घर से चली गई थी। घटना के समय वह दुबई में थे। लौटने के बाद तलाश के बावजूद दोनों का पता नहीं चला। 29 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज हुई, लेकिन अब तक बरामदगी नहीं हो सकी। संजय ने आरोप लगाया कि पुलिस लोकेशन मिलने के बाद भी कार्रवाई में हीलाहवाली कर रही है। उन्होंने पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कर शीघ्र बरामदगी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...