आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। पोर्टल में समस्या आने से तीन माह से जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) का भुगतान लटका हुआ है। करीब 10 हजार 500 प्रसुताओं को खाता में रुपये नहीं पहुंचे है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूता को 1400 और शहरी क्षेत्र की प्रसूता को एक हजार रुपये प्रसव के बाद भुगतान किया जाता है। अस्पतालों में प्रसव बढ़ाने पर सरकार का जोर है। संस्थागत प्रसव के लिए जननी सुरक्षा योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सरकारी अस्पताल में प्रसव होने पर 1400 रुपये और नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जाती है। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा को 600 और श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.