महोबा, मई 19 -- महोबा, संवाददाता। तीन माह से मानदेय न मिलने से परेशान आशाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मानदेय की मांग उठाई है। आशाओं का कहना है कि आयुष्मान टीम के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। आशाओं ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौपंते हुए मांगों के निस्तारण की गुहार लगाई है। मंगलवार को आशाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मानदेय की मांग उठाई है। जिले भर से पहुंची आशाओं ने कहा कि पिछले तीन माह से मानदेय न मिलने से मंहगाई के दौर में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मंहगाई के दौर में आशाओं को बहुत कम मानदेय मिल रहा है। उस पर समय से मानदेय न मिलने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। यह भी पढ़ें- स्थायीकरण और अतिरिक्त मानदेय को पंचायत सहायकों का प्रदर्शन आशाओं का कहना है कि आयुष्मान कार्ड बनाने में किए जा रहे सहयोग के बाद भी कोई सहायता राशि नही...