तीन माह से मानदेय न मिलने पर ठप कर दी सफाई
आजमगढ़, मई 15 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। तीन माह से मानदेय न मिलने से नाराज जहानागंज नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर में सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया। जिससे पूरे नगर की सफाई व्यवस्था दो दिनों से ठप है। गुरुवार को सफाईकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कर्मियों ने ब्लाक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा। जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मियों का तीन माह से मानदेय बकाया है। इससे नाराज होकर उन्होंने बुधवार से नगर पंचायत में साफ-सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया। जिससे पूरे नगर की साफ-सफाई व्यवस्था दूसरे दिन भी ठप रही। गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे आक्रोशित सफाईकर्मियों ने ब्लॉक परिसर में उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी जावेद, अशरफ अली और मुख्तार ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.