जौनपुर, जून 3 -- नौपेड़वा। बक्शा ब्लॉक की आशा कार्यकर्त्री संघ अध्यक्ष प्रमिला सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को आशा कार्यकर्त्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर लंबित मानदेय भुगतान की मांग की। इस संबंध में कार्यकर्त्रियों ने लिखित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गांवों में प्रसव, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन में लगातार सहयोग करने के बावजूद पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कार्यकत्रियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि लंबित मानदेय का भुगतान जल्द कराया जाएगा। आशा कार्यकर्त्रियों ने चेतावनी दी कि यदि 10 जून तक भुगतान नहीं हुआ तो सभी कार्यकर्त्रियों हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगी। इस दौरान प्रमिला सिंह,...