तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से शिक्षा सेवक परेशान
बगहा, जून 25 -- मैनाटाड़,एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा सेवकों को पिछले तीन महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मानदेय नहीं मिलने के कारण कई शिक्षा सेवक परिवार के भरण-पोषण को लेकर चिंतित हैं और भूखमरी जैसी स्थिति का सामना करने को मजबूर हैं। संघ के प्रखंड अध्यक्ष नजीर अहमद ने बताया कि पिछले तीन महीनों से शिक्षा सेवकों का मानदेय भुगतान लंबित है। एक तो अल्प मानदेय मिलता है वह भी समय से नही मिल रहा है।आगे उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि अब तक पश्चिमी चंपारण जिले को मानदेय भुगतान के लिए अलॉटमेंट भी प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण सभी शिक्षा सेवकों का भुगतान रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सेवक सरकार की विभिन्न शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.