कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सदर अस्पताल और विभिन्न प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। कर्मियों ने सोमवार को सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय के भुगतान की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद ध्वजाधारी स्थान पर सीटू एवं झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर 7 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में अगले सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला कार्यकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.